हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी 1971 को मिला था जिस दिन से इसे हिमाचल स्टेटहुड डे Staehood day के नाम से मनाया जाता है और हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को मनाया जाता है। हिमाचल दिवस और हिमाचल पूर्ण राज्य दिवस को बना लीजिए और भी ज्यादा खूबसूरत इस कविता के साथ। इस कविता में हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक सुंदर कविता लिखी गई है जो की हम Himachal Day हिमाचल दिवस और Himachal Statehood Day हिमाचल पूर्ण राज्य दिवस के उपलक्ष पर सुन सकते हैं हिमाचल पर और भी कुछ ना कुछ लिखता ही रहता हूं और हिमाचल पर शायरी कोटस कविताएं लिखता रहता हूं। आप मेरे साथ जुड़ सकते हैं wordsbykksb.com के साथ।
Beautiful Poetry On Himachal Pradesh – Swarg Hai Himachal
जहां हवा में खुशबू बहती है,
जहां सादगी इंसानों में रहती है,
जहां धरती से मिलने खुद आते हैं बादल,
वो स्वर्ग है हिमाचल।
जहां के नज़ारे खूबसूरत हैं,
जहां के पत्थर भी भगवान की मूर्ति हैं,
हिमालय की चोटियां और कैलाश जहां पर हैं,
हिमाचल वो है, स्वयं भगवान जहां पर हैं।
जहां के इंसानों में प्यार झलकता है,
जहां की ऊंचाइयों से संसार दिखता है,
जहां की हरियाली रूह को छू लेती है,
जहां आकर उदासी भी झूम लेती है।
जहां दिखती हैं घने जंगलों की वादियां,
जहां बहती हैं रावी, सतलुज सी महान नदियां।
जहां हर गांव लगता है मां का सा आंचल,
वो स्वर्ग है हिमाचल,
वो स्वर्ग है हिमाचल।
***आपको मेरी यह कविता हिमाचल के ऊपर पसंद आई होगी आप इसे हिमाचल दिवस और हिमाचल पूर्ण राज्य दिवस के ऊपर पढ़ सकते हैं***
नीचे और भी हिमाचल से संबंधित कविताएं शायरियां Quotes दिए गए हैं।
नीचे दिए गए हुए लिंक पर क्लिक करें
⇓⇓⇓
