Homeधार्मिक कवितायेPoetry On Raavan Vaani :वास्तविक रावण वाणी

Poetry On Raavan Vaani :वास्तविक रावण वाणी

नमस्कार दोस्तों लेकर आ गया हूं एक नई कविता जिसका शीर्षक है “रावण वाणी”  “वास्तविक रावण वाणी” एक कविता है जो रावण के ज्ञान और उसके अधर्म के बीच के अंतर को उजागर करती है। रामायण में रावण को महाज्ञानी और शिव भक्त बताया गया है, लेकिन क्या सच में वह पूजनीय था? यह Poetry on Raavan बताती है कि रावण वाणी में जो ज्ञान था, वह अधर्म से ढका हुआ था। रावण ने सीता हरण किया, बलात्कार का समर्थन किया, और फिर भी खुद को ज्ञानी कहता रहा। क्या शिव भक्त रावण सच में धर्म पर था, या सिर्फ अपनी शक्तियों का गलत उपयोग कर रहा था?

श्री राम और रावण का युद्ध केवल शक्ति की लड़ाई नहीं थी, बल्कि यह धर्म और अधर्म का टकराव था। श्री राम विष्णु अवतार थे, जो असत्य, अधर्म और अन्याय के अंत के लिए आए थे। कई लोग आज भी रावण को महान बतलाते हैं, लेकिन क्या वे रामायण के अनुसार रावण का वास्तविक सत्य जानते हैं? रावण ज्ञान और अहंकार का प्रतीक था, लेकिन उसने अपने अधर्म से खुद को नष्ट कर लिया।

यदि श्री राम का गुणगान करना है तो रावण की तरह अधर्मी नहीं, बल्कि वेदों और धर्म का पालन करने वाला इंसान बनो। रावण बनो या राम – यह चुनाव हमारा है। पढ़ें रावण वाणी का सच, और जानें Raavan ki asliyat in Hindi।दोस्तों मैं और भी बहुत सी धार्मिक कविताएं लिखी है और बहुत सी और भी अन्य कविताएं लिखी है आप उन्हें मेरी वेबसाइट http://wordsbykksb.com पर देख सकते हैं।

Poetry On Raavan Vaani (वास्तविक रावण वाणी)

यह सत्य सनातन धर्म है, यहाँ झूठ हिंडोले खाएगा,
जो भी रावण खुद को कहे, सरेआम फूंक दिया जाएगा।

महिलाओं की जो इज्जत लूटे, होती उसकी जाति नहीं,
यह रावण-वाणी जो कहे, रामायण इन्हें कुछ आता नहीं।

था शिवभक्त महान वह, यह हम भी तो अपनाते हैं,
पर नारियों का हरण करना, महादेव थोड़ी सिखाते हैं।

14 वर्ष प्रभु चरणों से, पवित्र हर-हर वन हुआ,
विष्णु अवतारी प्रभु राम का, यूं ही तो ना अवतरण हुआ।

था ज्ञानी रावण, पर ज्ञान कैसा, जो बलात्कार सिखलाता है,
शिवभक्त होकर भी, नदी का उपवास उड़ाता है।

पुत्रवधू पर अपनी ही, कुदृष्टि भला कौन डालता है,
है अज्ञानी हर इंसान वह, जो रावण को महान बतलाता है।

वह ज्ञानी नहीं, वह अंधा था, बलात्कार किया जिसने रंभा का,
सीता के लिए मर्यादा नहीं, बस मिले श्राप से डरता था।

पूजना है तो श्रीराम भजो, वह भी तो शिव के भक्त हैं,
शिव हैं वही साक्षात, और वही रावण का अंत हैं।

जो दुराचार के द्वार खड़े, जो रावण की जय-जयकार करें,
उन्हें कहो पहले इतिहास पढ़ें, यूं ना खुद को रावण कहें।

बनना है तो इंसान बनो, तुम भी वेदों का ज्ञान बनो,
मरे रावण जिसका नाम लिए, श्रीराम प्रभु का गुणगान करो।

यूं ना गलत प्रचार करो, यूं ना खुद को रावण कहो,
श्रीराम प्रभु का गुणगान करो, श्रीराम प्रभु का गुणगान करो!

✨ जय श्री राम! ✨

Poetry On Raavan Vaani (वास्तविक रावण वाणी)

Ye Satya Sanatan Dharm hai, yahan jhooth hindole khaayega,
Jo bhi Raavan khud ko kahe, sare-aam foonk diya jayega.

Mahilaon ki jo izzat loot, hoti uski jaati nahi,
Ye Raavan-vaani jo kahe, Ramayan inhe kuch aata nahi.

Tha Shiv bhakt mahaan woh, ye hum bhi toh apnaate hain,
Par naariyon ka haran karna, Mahadev thodi sikhaate hain.

14 varsh Prabhu charnon se, pavitra har-har van hua,
Vishnu avataari Prabhu Ram ka, yun hi toh na avataran hua.

Tha gyaani Raavan, par gyaan kaisa, jo balaatkaar sikhlaata hai,
Shiv bhakt hokar bhi, nadi ka upvaas udata hai.

Putravadhu par apni hi, kudrishti bhala kaun daalta hai,
Hai agyaani har insaan woh, jo Raavan ko mahaan batlata hai.

Woh gyaani nahi, woh andha tha, balaatkaar kiya jisne Rambha ka,
Seeta ke liye maryada nahi, bas mile shraap se darta tha.

Poojna hai toh Shri Ram bhajo, woh bhi toh Shiv ke bhakt hain,
Shiv hai wahi saakshaat, aur wahi Raavan ka ant hain.

Jo durachaar ke dwaar khade, jo Raavan ki jai-jai kaar karein,
Unhe kahe pehle itihaas padhein, yun na khud ko Raavan kahe.

Banna hai toh insaan bano, tum bhi vedon ka gyaan bano,
Mare Raavan jiska naam liye, Shri Ram Prabhu ka gungaan karo.
Yun na galat prachaar karo, yun na khud ko Raavan kaho,
Shri Ram Prabhu ka gungaan karo, Shri Ram Prabhu ka gungaan karo!

****आशा करता हूं आपको मेरी यहां कविता पसंद आई होगी मैं और भी ऐसी काफी कविताएं लिखी है जिसे आप मेरी वेबसाइट पर पढ़ सकते हो और मेरे यूट्यूब https://www.youtube.com/@wordsbykksb पर इन्हें ऑडियो फॉर्मेट पर सुन सकते हो। कमेंट करके जरूर बताइएगा की आपको मेरी यह कविता कैसी लगी।****

नीचे दिए हुए गए लिंक से आप इससे संबंधित पोस्ट पढ़ सकते हो।

Mahashviratri Par Sundar Kavita:”Mahadev Aane Vaale Hai” Poetry

 

भगवान परशुराम पर सुंदर कविता: “मैं परशुराम हूं” कविता और कथा

 

हनुमान जी पर सुंदर कविता : “मैं हनुमान हूँ” कविता और कथा

 

महादेव पर सुंदर कविता: “महादेव के दर्शन” कविता और कथा

KKSB
KKSBhttps://wordsbykksb.com
KKSB is a Writer/Storyteller/Vocalist Writing since 2018 on social media platforms. Having millions of people loving his content over streaming apps and other social media platforms. Many of his poetries goes viral over internet many times. His writeups contains - Hindi shayari, Hindi Poetry, Story Writing, Script writing, Quotes, Nazm, Song lyrics and creative writing.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments