Homeधार्मिक कवितायेमहादेव पर सुंदर कविता: "महादेव के दर्शन" कविता और कथा

महादेव पर सुंदर कविता: “महादेव के दर्शन” कविता और कथा

नमस्कार दोस्तों लेकर आ गया हूं भोले बाबा पर एक सुंदर कविता जिसे सुनकर आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे। महादेव के दर्शन पर सुंदर कविता और कथा, जो शिव भक्तों के लिए समर्पित है। इस महादेव कविता में भोलेनाथ की भक्ति, शिवजी के चमत्कारी दर्शन और उनकी आराधना का वर्णन किया गया है। भोलेनाथ के दर्शन पर कविता उन भक्तों के लिए है, जो शिव शंकर की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। यदि आप शिवरात्रि के लिए महादेव पर हिंदी कविता खोज रहे हैं, तो यह कविता आपकी आस्था को और मजबूत करेगी।

भगवान शिव की भक्ति कविता आपको उनकी शक्ति, करुणा और अद्भुत लीलाओं से परिचित कराएगी। इस भोलेनाथ पर भक्ति से भरी कविता में आप महाकाल के अद्भुत चमत्कारों का अनुभव करेंगे। शिव भक्तों के लिए प्रेरणादायक कविता उनके प्रेम और भक्ति को और गहरा बनाएगी। अगर आप महादेव स्टेटस डाउनलोड या महादेव शायरी हिंदी में खोज रहे हैं, तो यह कविता आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

भोलेनाथ की आराधना पर सुंदर कविता उन भक्तों के लिए खास है जो भगवान शिव के व्रत और दर्शन की कथा को पढ़ना चाहते हैं। इस महादेव के व्रत और दर्शन की कहानी में शिवजी के चमत्कार और आशीर्वाद की झलक मिलेगी। शिवरात्रि कविता में महादेव के प्रति श्रद्धा और प्रेम को दर्शाया गया है।

अगर आप महादेव वॉलपेपर फुल एचडी या भोलेनाथ के अद्भुत चमत्कार से जुड़ी जानकारी चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद खास होगी। भगवान शिव पर लिखी गई यह प्रेरणादायक कविता आपके मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देगी। मैं आए दिन ऐसी भक्ति से संबंधित कविताएं कथाएं लिखता रहता हूं आप उन्हें मेरी वेबसाइट http://wordsbykksb.com पर देख सकते हैं

महादेव पर सुंदर कविता: “महादेव के दर्शन” कविता और कथा 

काल के काल महाकाल का स्वरूप तुम्हें दिखलाता हूं,
आओ चलो साथियों कैलाश तुम्हें ले जाता हूं।

देखो यहां की प्रकृति में अनूठा सा कुछ ढंग है,
देखो शिव गणों के चेहरे पर भक्ति वाला सा‌ रंग है।

वह सामने देखो बर्फ की शिला,
वहां तेज मणि से चमकती है,
मुझे लगता है मां गौरी वहां,
संग भोलेनाथ के बस्ती है।

कदम रखना आगे तभी,
श्रद्धा दिल में अगर रखते हो,
दिल में दफन है पाप जो,
उन्हें भस्म अगर कर सकते हो।

वो सामने देखो महाकाल का त्रिशूल,
तुम्हें अगर दिखता है,
फण उठाएं उसमें देखो,
कोई नाग सा जैसे लिपटा है।

एक डमरू डम डम बज रहा है,
एक ओंकार सा गूंज रहा है,
एक धुंध सी जैसे छट रही है,
मेरा भोला मुझको दिख रहा है।

मेरा भोला मुझको दिख रहा है,
मेरा सीना तेज धड़क रहा है,
मेरे रोम रोम प्रफुल्लित हुआ,
आंखों से पानी बह रहा है।

मेरे भोले की जटाओं में,
अपनी ही कोई दुनिया है,
कहीं सांप, कहीं बिच्छू लटक रहे,
जिन्हें देखकर डर सा लग रहा है।

अब आंखें पहुंची चेहरे पे,
तो सुकून जैसे मिला मुझे,
सबसे पहले तो माथे पर,
एक नेत्र जैसा कुछ दिखा मुझे।

यह आंखें मीचे बैठे हैं,
हर वक्त ही ध्यान में रहते हैं,
तन पर पूरी राख लगी,
और भागांबर को पहने हैं।

हे भोले तुम्हारे चरण कहां?
इनका दर्शन करवाओ मुझे,
मेरे सारे पाप धुल जाएंगे,
एक बार तो इन्हें छूआओ मुझे।

भयानक भयानक नाग तुम्हारे,
गले में देखो लिपटे हैं,
एक हाथ में तुम्हारे कमंडल है,
और रूद्राक्षों को पहने हैं।

चारों तरफ ही धुंध है,
गले से लटकी मुंड है,
हे भोले तुम्हारे हाथ कई,
जिन्हें देख कर दिल मेरा दंग है।

अरे वह देखो, वह नंदी बाबा,
हर हर महादेव कहते हैं,
मेरे भोले बाबा के बगल में,
मां गौरी जी आप बैठे हैं।

साक्षात नहीं पर विचारों से,
दर्शन आपने जो करवाए हैं,
धन्य हैं महादेव,
जो आपको देख पाए हैं।

मेरे शब्द सुनकर जिस जिसके,
मेरे भोले बाबा की तस्वीर आई है,
मेरे भोले बाबा से,
उसके मैंने रक्षा की गुहार लगाई है।

हर हर महादेव!

****आशा करता हूं आपको मेरी यहां कविता पसंद आई होगी मैं और भी ऐसी काफी कविताएं लिखी है जिसे आप मेरी वेबसाइट पर पढ़ सकते हो और मेरे यूट्यूब https://www.youtube.com/@KKSB पर इन्हें ऑडियो फॉर्मेट पर सुन सकते हो। कमेंट करके जरूर बताइएगा की आपको मेरी यह कविता कैसी लगी।****

नीचे दिए हुए गए लिंक से आप इससे संबंधित पोस्ट पढ़ सकते हो।

हनुमान जी पर सुंदर कविता : “मैं हनुमान हूँ” कविता और कथा

 

Har Problem Ka Solution – Gita Jayanti 2023

KKSB
KKSBhttps://wordsbykksb.com
KKSB is a Writer/Storyteller/Vocalist Writing since 2018 on social media platforms. Having millions of people loving his content over streaming apps and other social media platforms. Many of his poetries goes viral over internet many times. His writeups contains - Hindi shayari, Hindi Poetry, Story Writing, Script writing, Quotes, Nazm, Song lyrics and creative writing.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments