नमस्कार हाजिर हूं एक नई कविता के साथ ! लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे, जो अपनी ईमानदारी और सादगी के लिए प्रसिद्ध थे। हर साल 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया, जिससे किसानों और सैनिकों को प्रेरणा मिली। इस शास्त्री जयंती पर हिंदी कविता के माध्यम से हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री पर कविता पढ़कर आपको उनके संघर्ष, त्याग और देशभक्ति की भावना महसूस होगी।
शास्त्री जी के जीवन पर कविता में बताया गया है कि कैसे उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की। उनके नेतृत्व में भारत में ग्रीन रेवोल्यूशन (हरित क्रांति) और व्हाइट रेवोल्यूशन (श्वेत क्रांति) की शुरुआत हुई, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हुआ। इस हिंदी कविता के माध्यम से हम उनकी महानता को सलाम करते हैं।
आज के समय में जब ईमानदारी दुर्लभ होती जा रही है, तब शास्त्री जी की सादगी और कर्तव्यपरायणता हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। अगर आप शास्त्री जयंती पर कविता या लाल बहादुर शास्त्री का योगदान से जुड़ी रचनाएं खोज रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। जय जवान जय किसान पर कविता खास तौर पर लिखी गई है ताकि हम उनके विचारों को आगे बढ़ा सकें।
शास्त्री जयंती पर हिंदी कविता आपको उनके जीवन और विचारों से रूबरू कराएगी। इस भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर कविता को पढ़ें और देश के इस महान नेता को शत-शत नमन करें। मैं आए दिन कुछ ना कुछ नया लिखता रहता हूं आप इसी तरह की शायरी कविताएं मेरी वेबसाइट WordsByKksb पर देख सकते हैं
लाल बहादुर शास्त्री पर कविता
Gandhi ji ko toh har koi yaad karta hai,
Par kya tum jaante ho,
Aaj Shri Lal Bahadur Shastri ji ki bhi jayanti hai?
2 October ko unka bhi janm hua tha,
Toh kyun hum unhe bhool jaate hain?
Unki imaandari ki misaal suna doge toh yakin mano, hairan reh jaoge.
Desh ke dusre Pradhanmantri hone ke baad bhi,
Woh itne zameen se jude rahe,
Jitna aaj ke zamane mein koi soch bhi nahi sakta.
Sach bolo toh, aaj ke modern yug mein,
Aise insaan dobara dekhne ko milenge, yeh mushkil lagta hai.
Lal Bahadur Shastri,
Woh jo “Jai Jawan, Jai Kisan” ka naara le kar aaye.
Woh jo sirf 16 saal ki umar mein azaadi ki jung ladne nikal pade.
Woh jo Pradhanmantri hote hue bhi ek sadgi bhari zindagi jeete rahe.
Woh jo PM house ke andar bhi kheti kiya karte the.
Woh jo White aur Green Revolution laane wale the.
Aur sabse badi baat…
Woh Lal Bahadur Shastri,
Jinki foreign me रहस्यमayi maut ho gayi,
Lekin koi inquiry tak nahi hui!
Kyuki shayad imaandari aur sachai ki jagah is duniya mein kahin nahi hai.
Aaj, unke janm diwas par,
Unhe shraddha se naman karte hain.
Woh Shastri ji, jo naam aur kaam, dono se mahaan the.
Shat-Shat Naman! 🙏
“Jai Jawan, Jai Kisan!”
लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खास कविता
गांधी जी को तो हर कोई याद करता है,
पर क्या आप जानते हैं,
आज श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है?
2 अक्टूबर को उनका भी जन्म हुआ था,
तो क्यों हम उन्हें भूल जाते हैं?
उनकी ईमानदारी की मिसाल अनसुनी है,
अगर आप सुनें, तो यकीनन हैरान रह जाएंगे।
देश के दूसरे प्रधानमंत्री होने के बावजूद,
वह ज़मीन से उतने ही जुड़े रहे,
जितना कोई आम इंसान भी नहीं रह सकता।
यकीन मानिए, आधुनिक युग में
ऐसा कोई व्यक्ति शायद ही देखने को मिले।
लाल बहादुर शास्त्री,
वह जिन्होंने “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया।
वह जिन्होंने 16 वर्ष की आयु में ही आजादी की लड़ाई में क़दम रखा।
वह जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए भी सादा जीवन जिया।
वह जो प्रधानमंत्री आवास में भी खेती करते थे।
वह जिन्होंने देश में हरित और श्वेत क्रांति (Green & White Revolution) की नींव रखी।
और सबसे बड़ी विडंबना…
वह लाल बहादुर शास्त्री, जिनकी रहस्यमयी मृत्यु विदेश में हो जाती है,
लेकिन कोई जाँच नहीं होती।
क्योंकि शायद ईमानदारी और सच्चाई की कोई कद्र इस दुनिया में नहीं रही।
आज, उनके जन्म दिवस पर,
हम उन्हें श्रद्धा से नमन करते हैं।
वह शास्त्री जी, जो नाम और काम दोनों से महान थे।
शत-शत नमन! 🙏
“जय जवान, जय किसान!”
****आशा करता हूं आपको मेरी यह कविता पसंद आई होगी आप इस ऑडियो फॉर्मेट में मेरे यूट्यूब पर भी सुन सकते हो बाकी कमेंट करके जरूर बताइएगा कि आपको मेरा यह कविता कैसी लगी।****
