15 अगस्त कविता, स्वतंत्रता दिवस कविता और देशभक्ति कविता सिर्फ़ एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल का जज़्बा है। कुछ लोग इसे “दिखावे की देशभक्ति पर कविता” कहकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि जैसे हम अपने जन्मदिन, सालगिरह और त्योहार पूरे उत्साह से मनाते हैं, वैसे ही 15 अगस्त हिंदी कविता के रूप में देश के लिए साल में एक-दो दिन क्यों नहीं निकाल सकते? यह स्वतंत्रता दिवस पर कविता हिंदी में उन लोगों को संदेश देती है जो सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर देशभक्ति दिखाना मायने नहीं रखता। चाहे इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर 15 अगस्त के लिए देशभक्ति कविता शेयर करना हो, तिरंगे वाली डीपी लगाना हो, या देशभक्ति शायरी सुनना हो — यह भी वतन के प्रति प्यार जताने का तरीका है। असली देशभक्ति तब है जब हम अपने तिरंगे का सम्मान करें, उसे सड़कों पर फेंकने वालों को रोकें और देश का नाम ऊँचा रखें। यह कविता आपको यह महसूस कराएगी कि हर छोटी-बड़ी कोशिश देश को जोड़ती है। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस कविता, 15 अगस्त हिंदी कविता और देशभक्ति शायरी के दीवाने हैं, तो इस सफ़र में हमारे साथ जुड़िए और इस जज़्बे को आगे बढ़ाइए।
15 अगस्त और “दिखावे की देशभक्ति” – एक छोटा सा सन्देश
नहीं… तुम धरती पर पैदा हो गए हो,
तो हर साल अपना जन्मदिन क्यों मनाते हो?
माँ–बाप की शादी हो गई है,
उनसे पूछो ना… शादी की सालगिरह क्यों मना रहे हो?
साल में एक-एक दिन मिलता है
अपने लिए, अपने रिश्तों के लिए,
और उसे तुम सेलिब्रेट करते हो —
महीने पहले से स्टेटस लगाते हो,
“Birthday Coming Soon…”
तो भाई…
देश के लिए साल में एक–दो दिन निकालने से तुम्हें दिक्कत क्या है?
तुम अपने बर्थडे को केक काटकर सेलिब्रेट करते हो,
हम अपने देश का दिन
देशभक्ति के गानों के साथ,
व्हाट्सऐप डीपी बदलकर,
इंस्टाग्राम पर स्टोरीज़ लगाकर सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
तुम्हें उससे परेशानी क्या है?
और तुम कहते हो — “एक दिन की दिखावे की देशभक्ति है!”
देखो भाई…
देशभक्ति दिल में होती है,
मौका मिलेगा तो बता भी देंगे कि कितनी है।
फ़िलहाल हमें अपने देश का एक दिन सेलिब्रेट करने दो।
और हाँ…
उनसे शिकायत करो जो देश का नाम मिट्टी में मिलाते हैं,
तिरंगा खरीदकर सड़कों पर फेंक देते हैं।
उनसे नहीं — जो सोशल मीडिया पर
स्टोरीज़ और पोस्ट डालते हैं,
यह हमारा भी देश है,
और यह हमारा भी तरीक़ा है
इस वतन के लिए प्यार ज़ाहिर करने का।
जय हिंद, जय भारत।
Poetry In Hinglish
Nahin… tum dharti par paida ho gaye ho,
To har saal apna janmdin kyon manate ho?
Maa–baap ki shaadi ho gayi hai,
Unse poochho na… shaadi ki salgirah kyon mana rahe ho?
Saal mein ek-ek din milta hai
Apne liye, apne rishton ke liye,
Aur use tum celebrate karte ho —
Mahine pehle se status lagate ho,
“Birthday Coming Soon…”
To bhai…
Desh ke liye saal mein ek–do din nikalne se tumhein dikkat kya hai?
Tum apne birthday ko cake kaat kar celebrate karte ho,
Hum apne desh ka din
Deshbhakti ke gaanon ke saath,
WhatsApp DP change karke,
Instagram par stories lagakar celebrate karna chahte hain.
Tumhe usse pareshani kya hai?
Aur tum kehte ho — “Ek din ki dikhave ki deshbhakti hai!”
Dekho bhai…
Deshbhakti dil mein hoti hai,
Mauka milega to bata bhi denge ki kitni hai.
Filhal humein apne desh ka ek din celebrate karne do.
Aur haan…
Unse shikayat karo jo Desh ka naam mitti mein milate hain,
Tiranga kharid kar sadkon par fek dete hain.
Unse nahi — jo social media par
Stories aur posts dalte hain,
Yeh hamara bhi desh hai,
Aur yeh hamara bhi tarika hai
Is vatan ke liye pyar jahir karne ka.
Jai Hind, Jai Bharat.
अगर आप ऐसी देशभक्ति कविताएं पढ़ने के दीवाने हैं, तो जुड़ जाइए हमारे साथ इस सफर में — और पूरी कविता हमारी YouTube चैनल KKSB पर सुनना न भूलें।
You can read more of my poetry through the link given below.
Best Short Poetry On Deshbhakti | स्वतंत्रता दिवस पर वीरों की कुर्बानी पर कविता
Poetry On Indian Air Force In Hindi: भारतीय वायुसेना पर कविता
