नमस्कार मैं KKSB, आपका इस हिमाचल से जुड़े आर्टिकल में स्वागत करता हूँ, मैं विगत कुछ सालों से हिमाचल पर कुछ लिखता ही रेहता हूँ, कभी हिमाचल दिवस पर कभी हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सोचा इन सभी हिमाचली शायरीयों को आपके साथ इस लेख में जरूर साझा करूं, हिमाचल पर कविताएँ भी मैं लिखता रेहता हूँ उन्हें भी आप हमारी वेबसाइट पर जरूर पढ़ें.
HIMACHAL SHAYARI’S
1. जन्नत का एहसास है हिमाचल
हर किसी के लिए खास है हिमाचल
देवों का निवास है हिमाचल
हम सब के दिल के पास है हिमाचल

2. जन्म मिला तेरे आँचल में ए हिमाचल तेरा शुक्रिया, शुक्रिया तेरा देवभूमि, तूने पावन भूमि पर जन्म दिया
3. लफ़्ज़ अलग है ज़ज्बात वही है
स्वर्ग कहो या हिमाचल बात वही है
4. कहीं झरने कहीं पहाड़, घने जंगल हसीं बादल समझ लेना, मैं जन्नत कहूँगा तुम हिमाचल समझ लेना ❤️

5. सुन्दर वादियों का हसीन नजारा
स्वर्ग से सुंदर हिमाचल हमारा
6. जहाँ हवाओं में खुशब बहती है
जहां सादगी इंसानों में रहती है
जहाँ पहाड़ों से मिलने आते हैं बादल
वो स्वर्ग है हिमाचल. वो स्वर्ग है हिमाचल

7. जो कोई भी देखता है
बार बार तरसता है, मैं Himachal हूँ
मुझमें प्यार बसता है.
8. जिंदगी की परेशानियों को ठेंगा दिखाइए
सुकून चाहिए तो हिमाचल आइये.

9. घुमा बहोत बाजारों में, दुनिया के नजारों में
सुकून मिला तो मिला सिर्फ हिमाचल के
पहाड़ों में..❤️
10. कहीं ढका तू सफेद चादर से
कहीं चारों तरफ हरियाली है
धरती पर ए स्वर्ग हिमाचल
तेरी शोभा ही निराली है…
11. झूम उठती है आँखे मुस्कुरा देता है चेहरा
जब भी करता तेरा दीदार हूँ
जन्म दिया तूने अपनी पावन धरती पर
ए हिमाचल मैं तेरा शुक्रगुजार हूँ..
तो ये कुछ शायरी थी हिमाचल पर जिन्हें आप हिमाचल दिवस पर कहीं बोल सकते हैं या पोस्ट कर सकते हैं पर कृप्या क्रेडिट जरूर दें
मैं हूँ KKSB, instagram id है Wordsbykksb
मिलते हैं जल्द नए आर्टिकल में
जय हिमाचल ❤️

***आशा करता हूं आपको मेरी यह हिमाचल शायरियां पसंद पसंद आई होगी***
आप हिमाचल से संबंधित और भी कविताएं शायरियां कोट्स नीचे दिए गए हुए लिंक से पढ़ सकते हैं…………….

Good dear very nice