HomeHindi poetryभारतीय जवानों पर कविता - INDIAN ARMY POETRY

भारतीय जवानों पर कविता – INDIAN ARMY POETRY

भारतीय जवानों के लिए समर्पित

 

मेरी ये कविता जरा ध्यान से सुनना के

 

निकले हैं जब घर से तो माँ की आँख में आँसू हैं

 

पापा का दिल डरता है कुछ अनचाही सी बातों से

 

बहनें भाई सब को छोड़ा और आगे पड़ा बढ़ना है

 

हाँ हमने भी तो देश के लिए कुछ तो कर गुजरना है

 

नए नए से लोग मिले अब उनसे सारी बातें हैं

 

दिन गुज़रे तो मौत हथेली, आखिरी मानों रातें है

 

कभी सर्द पहाड़ जंजाल हैं, पर्वत नदी मैदान हैं

 

हम डरे नहीं हैं प्राण से और भिड़ने चले हैं

 

काल से जो साथ थे उन्हें खोया भी दिल बांधा

 

भी और रोया भी

 

जिम्मेदारियों का बोझ भारी था

 

उठाया भी और ढोया भी

 

घर की याद भी आयी है, हमारी भी तो माई है

 

हमने कहाँ उड़ाई है जो भी दौलत कमाई है

 

गोलियों की अब चादर है और बंदूकों की रज़ाई है

 

घड़ी घड़ी का पहरा देते कितनी नींदे गंवाई है

 

हर त्यौहार ही ड्यूटी है फोन भी ज़ब्त हो जाते हैं

 

घर में सब ठीक तो होंगे ये सोचते रह जाते हैं

 

अर्से बाद जब लौटते हैं सारा नक्शा ही बदला है

 

हम गाँव से निकले हैं, पर गाँव दिल से नहीं छूटा है

 

फिक्र सताये बच्चों की कभी पत्नी की कभी

अपनों की

 

फिर भी देश को पहले रखे परवाह ना करें हम सपनों की

 

हमने उठाई अर्थीयां और गलती देखी अस्तियां

 

फिर भी Hero के नाम से मशहूर हो गयी हस्तियाँ

 

हर रात गुज़री पहरे में, कभी गर्मी में कभी कोहरे में

 

ग़म के काले अंधेरे में और सिमटे हुए से कोने में

 

हमने किया संघर्ष कठिन, परिवार नहीं देश चुना

 

फिर भी छुट्टियों के नाम पर बस पल दो पल का वक़्त मिला

 

मृत्यु निहारे घड़ी घड़ी फिर भी शिकायत ना एक करी

 

जिए आजीवन देश खातिर और मरेंगे भी इस देश पर ही

 

 

खुद की मृत्यु का भय नहीं जो राग जीत के गाते है

 

जिनके बुलंद हौंसले देख पर्वत भी झुक जाते हैं

 

जिनके होने से महफ़ूज़ समूचा हिन्दुस्तान है

 

वो हमारा अभिमान है, हां वही भारतीय जवान है

 

😊❤️👏

 

 

KKSB
KKSBhttps://wordsbykksb.com
KKSB is a Writer/Storyteller/Vocalist Writing since 2018 on social media platforms. Having millions of people loving his content over streaming apps and other social media platforms. Many of his poetries goes viral over internet many times. His writeups contains - Hindi shayari, Hindi Poetry, Story Writing, Script writing, Quotes, Nazm, Song lyrics and creative writing.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments