HomeValentine week specialवेलेंटाइन पर 10 नई रोमांटिक शायरी और Quotes

वेलेंटाइन पर 10 नई रोमांटिक शायरी और Quotes

वेलेंटाइन का ये वीक आ गया है और मोहब्बत के हफ्ते में आपको चाहिए होंगी कुछ रोमांटिक प्यार भरी शायरी जो आप भेजना चाहोगे अपने वेलेंटाइन को, तो ये कुछ रोमांटिक शायरी और Valentine’s day quotes है जो आप अपने प्यारे से पार्टनर को जरूर भेज सकते हैं इस Valentine Week पर.

Valentine Day Romantic Shayari 2024

1. तुम्हारे होने से महकती है मेरी जिंदगी
तुम्हारे जाने से खुशबुओं में भी वो बात नहीं रहती

2. वेलेंटाइन का हफ्ता काफी नहीं, मुझे उम्रभर इश्क़ जताना है तुमसे…

3. कुछ इस तरह प्यार तुमसे बढ़ता जा रहा है
कि ये दिल तुम्हारी ओर बढ़ता जा रहा है
हाँ मालूम है अपना अंजाम मुझको
पर दिल तुम्हारी जिद करता जा रहा है

4. एक शायरी लिखी सुनाने को
कहो तो मैं सुना भी दूँ
तुम दोगी प्यार जताने तो
बेझिझक मैं बता भी दूँ
तुम यूँ ना सज के आया करो
मत कहना नजर लगा भी दूँ
तुम हंसकर बात करो तो जरा
दिल क्या फिर मैं तो जान भी दूँ.. ❤️

5. कुछ ख्वाब है अधूरे से पूरे करोगी क्या!
मैं तुम्हें बेहद चाहता हूँ, तुम भी मेरी बनोगी क्या?

6. इश्क़ होना लाजमी है तुमसे
भला इन आँखों से कोई कैसे बचे! ❤️

7. ये हफ्ता इश्क़ जताने का, पुराना हुआ ज़माने का
चलो नए तरीके आजमाते हैं, हररोज Valentine मनाते हैं!

8. गुलाब ख्वाब इश्क़ सब दूँगा तुम्हें
वादे मोहब्बत वफा अगर तुम भी देना चाहो

9. फिर आ गया हफ्ता दिल दुखाने का
मेरी मोहब्बत मुझसे दूर बहोत है..

10. तुम कहो तो कर दें सांसे तुम्हारे हवाले
ये चॉकलेट Teddy तो बहोत छोटी चीजें हैं

Valentine Romantic quotes की खोज यहीं खत्म नहीं होती आप हमारी वेबसाइट पर और भी बहुत से Romantic Love Quotes देख सकते हैं साथ ही वेलेंटाइन के हर दिन पर कुछ शायरी और Valentine’s cute wishes भी.

KKSB
KKSBhttps://wordsbykksb.com
KKSB is a Writer/Storyteller/Vocalist Writing since 2018 on social media platforms. Having millions of people loving his content over streaming apps and other social media platforms. Many of his poetries goes viral over internet many times. His writeups contains - Hindi shayari, Hindi Poetry, Story Writing, Script writing, Quotes, Nazm, Song lyrics and creative writing.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments