26 जनवरी 2024 को देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है । यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। गणतंत्र दिवस ही वो दिन है जब भारत ने अपना संविधान लागू किया था, जिसके निर्माण में लगभग 2 वर्ष 11 माह और 18 दिवस का समय लगा था। गणतंत्र दिवस की खास बात ये भी है कि ये हमें एहसास दिलाता है कि हमारा राष्ट्र कितना मजबूत है और इसका संविधान कितना न्यायपूर्ण । इस Republic Day के मौके पर आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों को Republic day Wishes, 26 January shayari, Quotes और मैसेजे भेजकर गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं!
ये है इस गणतंत्र दिवस पर बेहतरीन Republic Day Shayari और Republic Day Wishes जो हमने बनाई है आपके लिए ताकि आप गणतंत्र दिवस पर संदेश और शायरी के साथ सभी को बधाई दे सके!
Happy Republic Day – 2024
1. कहीं बहते झरने कहीं हसीन वादियाँ
कहीं झरने कहीं मैदान है, विविधता में भी एकता वाला, यही तो हिन्दुस्तान है..
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ 🇮🇳
2. कितनों ने बहाया रक्त अपना
कितनों ने शीश कटाया था
तब जाकर कहीं गणतंत्र का
ये शुभ दिन आया था!
3. हर दम यही याद रहे कि
अपना मुल्क आबाद रहे
खूबसूरत राष्ट्र के खूबसूरत दिवस,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
4. मैं ज्ञानियों का ज्ञान हूँ, मैं प्राणियों का प्राण हूँ
तुम पूरा जिसे ना कर सको मैं अधूरा सा बखान हूँ
मैंने जन्मे है पुत्र कई, मैं बिना पिता की सन्तान हूँ
चलो दिखाऊँ तुम्हें मेरी एक झलक मैं हिन्दुस्तान हूँ HAPPY REPUBLIC DAY ❤️🇮🇳
5.जब राष्ट्र की एकता का
संविधान करे बखान
तो क्यूँ ना कहें हम गर्व से
मेरा भारत महान 🇮🇳❤️
6. जिस देश की घाटी घाटी पर
लहू बहा हो वीरों का
जिस देश के लोग महान इतने के
जन्म वो कर दे zero का
जिस देश में धरती माता हो
संविधान जिसका व्यापक हो
ऐसे महान राष्ट्र को
गणतंत्र दिवस मुबारक हो
7. भेदभाव की भावना
ये भारत नहीं सिखाता है
भारत माने सबको एक
भारत सब अपनाता है
भारत माने उसे अपना
जो भारत का हो जाता है
भारत बांटे प्यार सभी में
भारत गले लगाता है
8. अखण्डता जिस देश की गणतंत्र हमें बताता है
सबको मानो, सबको जानो, यही सद्भाव सिखाता है
जहां सबमें हैं समानता और सबके अधिकार बराबर है
वही देश तो पावन है वही देश तो भारत है
9. खामियों निकलोगे मेरे भारत में तो
सैंकड़ों पन्ने भर जाएंगे
खूबियां लिखने बैठोगे तो
पन्ने ही खत्म हो जाएंगे
10. कोई पूछे पहचान तो कह देना
हम उस देश में रहते हैं
जहां नदियों को माता, पहाड़ों को पिता
जानवरों को पूजा और इंसान को देवता कहा जाता है


This was such a captivating article! The website always delivers content that is both
high-quality and relevant.