Farewell हमारी जिंदगी का अनोखा पल है ढेरों यादों के साथ हमें आगे बढ़ना Farwell सिखाती है
तो इसी Farewell के लिए मैंने लिखी है नयी हिन्दी कविता ये Farewell Hindi Poetry आप school Farwell Poetry या Farewell hindi speech के दौरान बोल सकते हैं. ये Farewell Poetry मैंने अपनी यूट्यूब Playlist स्कूल का सफर के लिए लिखी थी जिस Playlist में मैं स्कूल का एक Poetic सफर आप लोगों को करवाता हूं.
आप चाहें तो सफर में शामिल हो सकते हैं आपको बस यूट्यूब पर सर्च करना है School Ka Safar By KKSB.
तो ये रही आपके लिए Latest Hindi Poetry On School Farewell
School Farewell Poetry In Hindi
कुछ यादों को करके दफ्न सीने में
हम आगे बढ़ चले
ख़त्म हुआ स्कूल का सफ़र
अब हम अलविदा कह चले
अंत में अब आँखे नम है और दिल में गम…
इस स्कूल की बिल्डिंग को देख कर
बीते दिनों को याद करेंगे हम
याद करेंगे कैसे क्लास में एक दूसरे को
चिढ़ाया करते थे
याद रहेंगे सब टीचर जो हम पढाया करते थे
याद आएगी वो बातें जो क्लास के दौरान करते थे
कैसे खाते थे लंच छुपकर क्लास में और फिर एक्सप्रेशन चेंज कर लेते थे
याद आएगी वो इंग्लिश क्लास जो शैतानियों के साथ बीती थी
वो स्पोर्ट्स क्लास वो फ्री पीरियड जब ढेर सारी मस्ती की
दोस्तों को हम याद करेंगे जब दोबारा मिल ना पाएंगे
हाँ जानते है अब स्कूल के सब रास्ते अलग हो जायेंगे
इन प्यारे सारे टीचर्स को बेपनाह याद हम रखेंगे प्यारी
बातें रहे ना रहे हर डांट याद हम रखेंगे
कह चले अलविदा स्कूल को दफ़न दिल में
यादों के साथ
अब जब भी होगी सुकून की बात
हम याद करेंगे स्कूल की बात ❤️
उम्मीद है आपको ये Farewell पर मेरी लिखी कविता पसंद आयी होगी
